शासकीय अनुकंपा नियुक्ति प्रणाली!
बस्तर जिला प्रशासन द्वारा संचालित
हमारी वेबसाइट का उद्देश्य है कि अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और शीघ्र हो, ताकि मृतक सरकारी कर्मचारी के परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिल सके।
अनुकंपा नियुक्ति क्या है?
अनुकंपा नियुक्ति, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है. इसके तहत, किसी सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके आश्रित को नियमित कर्मचारी के आश्रित के रूप में नियुक्ति दी जाती है. अनुकंपा नियुक्ति देने का मकसद, मृतक कर्मचारी के परिवार वालों को तुरंत मदद पहुंचाना है.